fbpx

Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi : छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन परिचय Latest 2024


Warning: Undefined array key "titleWrapper" in /home4/mishr6bp/public_html/wp-content/plugins/seo-by-rank-math/includes/modules/schema/blocks/toc/class-block-toc.php on line 103
Spread the love

Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi

Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi : छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन परिचय, कौन थे, इतिहास, मृत्यु कैसे हुई, जयंती 2024, वंशज, युद्ध, हिंदी कविता, निबंध (Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography, History in Hindi) (Jayanti, Death, Family, Essay, Katha, Story, Speech, Quotes)

हेल्लो नमस्कार दोस्तों तो आज में आपको इस आर्टिकल (Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi) में बताने वाला हूँ, कि शिवाजी महाराज कौन थे, लोग आज भी उन्हें क्यों पूजते हैं। उन्होंने सबसे पहले युद्ध कहा जीता, यह सब जानने के लिए आपको इस पोस्ट के अंत तक बने रहना है और आप इनके जीवन में हुए कार्य नामो के बारे में जान पायेंगे।

भारत की धरती पर जन्मा, एक ऐसा वीर। जिसका नाम सुनते ही, बड़े-बड़े हुक्मरानों की सल्तनतें भी कांप उठती थी। एक ऐसा महान योद्धा, जिसकी सत्ता ने हिंदुस्तान से मुगल हुकूमत का नामोनिशान मिटा दिया। संपूर्ण भारत पर हिंदू हुकूमत जमाने वाले, अटक से कटक तक की धरती पर, जिसके नाम का भगवा लहराता था। उस वीर का नाम है, छत्रपति शिवाजी महाराज।

चुटकुले और जोक्स पढने के लिए यहाँ पर क्लिक करे और पढ़े : 👉 hindi jokes adda

Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi Review

पूरा नामशिवाजी शाहजी राजे भोसले
उपनाम छत्रपति शिवाजी
शिवाजी महाराज 
छत्रपति शिवाजी महाराज
जन्म तिथि19 फरवरी 1630
जन्म स्थानशिवनेरी दुर्ग, महाराष्ट्र
पिताशाहजी भोसले
माताजीजाबाई
व्यवसायराजा
राज्याभिषेक6 जून 1674 ईस्वी
शासनावधि1674ई. से 1680ई. तक
प्रसिद्धि का कारण स्वराज की स्थापना 
मराठा साम्राज्य की स्थापना
गुरुसमर्थ रामदास
पत्नी सईंबाई निम्बालकर (1640-1659)
सोयराबाई मोहिते (1680)
पुतलाबाई पालकर (1653-1680)
सकवरबाई गायकवाड (1656-1680)
बच्चे संभाजी (बेटा- सईंबाई)
राजाराम (बेटा-   सोयराबाई)
सखुबाई ( बेटी – सईंबाई)
रुनुबाई ( बेटी – सईंबाई)
अंबिकाबाई ( बेटी – सईंबाई)
दीपाबाई ( बेटी – सोयराबाई)
कमलाबाई ( बेटी – सकवरबाई )
उत्तराधिकारीसंभाजी भोसले
पुत्र वधूएशुबाई  (संभाजी की पत्नी) 
ताराबाई (राजा राम की पत्नी)
पौत्र शाहू जी महाराज 
शिवाजी द्वितीय
मृत्यु तिथि5 अप्रैल 1680 ईस्वी
मृत्यु स्थलरायगढ़, मराठा साम्राज्य, महाराष्ट्र
समाधि स्थलरायगढ़ किला महाराष्ट्र

also read : 👉 Rukmani Riar IAS Biography : रुक्मणी रियार आईएएस का जीवन परिचय Latest 2024

छत्रपति शिवाजी कौन थे? | Who is Chhatrapati Shivaji Maharaj

शिवाजी भोसले (1630-1680ई.) भारत के एक महान राजा और रणनीतिकार थे, इन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखी। जिसके बाद उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगजेब से युद्ध किया। और फिर उनका 1674 ई. में ही रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह “छत्रपति” बने। छत्रपति महाराज ने अपनी सेना की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया, उन्होंने युध्द विद्या में कई नवाचार किए, छापामार युध्द की नई शैली “शिवसूत्र” विकसित की और उन्होंने मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। 

छत्रपति शिवाजी महाराज का बचपन और प्रारंभिक जीवन

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था, छत्रपति महाराज शुरू से ही रामायण और महाभारत का अध्ययन करते हुए बड़े हुए, जिसके बाद से उन्होंने धार्मिक शिक्षाओं, विशेषकर हिंदू और सूफी संतों की शिक्षाओं में गहरी रुचि दिखाई। उनका पालन-पोषण उनकी मां जीजाबाई और उनके प्रशासक दादोजी कोंड देव ने किया, उनके पिता के अपनी दूसरी पत्नी तुकाबाई के साथ कर्नाटक चले जाने के बाद दादोजी ने उन्हें घुड़सवारी, तीरंदाजी, पट्टा और कई अन्य युद्ध तकनीकें सिखाईं।

शिवाजी महाराज की शिक्षा | Shivaji Maharaj Education

शिवाजी महाराज जो कि हिंदू धर्म की शिक्षा कोंडदेव (दादा) से भी मिली थी, और कोंडा जी ने उन्हें सेना के बारे में काफी कुछ सिखाया, जैसे – घुड़सवारी और राजनीति के बारे में भी बहुतसी बातें सिखाईं थी। शिवाजी बचपन से ही बुध्दिमान व तेज दिमाग वाले व्यक्ति थे। उन्होंने ज्यादा शिक्षा तो नहीं ली, लेकिन जितना भी उन्हे बताया और सिखाया जाता था वे उसे बहुत मन से लगाकर सिखाते और उसका प्रयास करते थे, फिर 12 साल की उम्र में शिवाजी बंगलौर गए जहां पर उन्होंने फिर शिक्षा ग्रहण की थी।

शिवाजी महाराज का परिवार । Family Of Shivaji Maharaj

आपको बताते चले कि शिवाजी महाराज के पिता का नाम शाहजी भोसले था, जो कि बीजापुर (Bijapur) के जनरल थे, वही उनकी मां का नाम जीजाबाई था, जो बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। शिवाजी का अपनी मां से बहुत लगाव था, जिसके कारण ही वे उनके बहुत करीब भी थे, लेकिन शिवजी महाराज का विवाह 12 वर्ष की उम्र में साईंबाई से हुआ था। इसके अलावा उन्होंने सकरवरबाई, पुतलाबाई, सोयराबाई, सगुणाबाई शिर्के, काशीबाई जाधव, लक्ष्मीबाई विचारे, गुंवांताबाई इंगले से भी विवाह हुआ। साईबाई से जो संतानें हुईं उनमें संभाजी, रानूबाई, सखूबाई, अंबिकाबाई हैं।

also read : 👉 Rohit Shetty Biography in Hindi : रोहित शेट्टी का जीवन परिचय Latest 2024

शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक

शिवाजी महाराज ने पहला युद्ध 15 साल की आयु में लड़ा था, जो उन्होंने जीत लिया था यह युद्ध उन्होंने तोरना किले पर हमला किया था, जिसके बाद इन्होंने कोंडाना और राजगढ़ के किले को जीता और उन्होंने वहाँ पर अपना झंडा फहराया।

इसके साथ ही शिवाजी ने 1674 में खुद को मराठा साम्रज्य को स्वत्रंत शासित घोषित कर दिया और यह फिर रायगढ़ के किले में उनको फिर राजा का ताज पहनाया गया था, जिसके बाद उनको राज्यभिषेक सुल्तान के लिए एक चुनौती बन गयी थी।

छत्रपति शिवाजी द्वारा लड़े गए युद्ध की सूची

अवधियुद्ध का नामइनके मध्य
10 नवंबर 1659प्रतापगढ़ का युद्धछत्रपति शिवाजी और आदिल शाह के जनरल अफजल खान की सेना के बीच
28 दिसंबर 1659कोल्हापुर का युद्धछत्रपति शिवाजी और आदिलशाह के सैनिकों केबीच
13 जुलाई 1660पवन खिंद की लड़ाईमराठा सरदार बाजी प्रभु देशपांडे और आदिलशाह के सिद्दी मसूद के बीच
1660चाकण की लड़ाईमराठा साम्राज्य और मुगल साम्राज्य के बीच
2 फरवरी 1661अंबरखंड का युद्धमराठा सरदार सरदारों और कारतलब खान के बीच
5 जनवरी 1664सूरत की बर्खास्तगीछत्रपति शिवाजी और मुगल कप्तान इनायत खान के बीच
1665पुरंदर का युद्धमुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच
4 फरवरी 1670सिंहगढ़ का  युद्धशिवाजी महाराज के कमांडर तानाजी मालूसरे और उदय भान राठौर के बीच
1682 से 1683कल्याण का युद्धमुगल साम्राज्य के बहादुर खान और मराठा सेवा के बीच
1697भूपलगढ़ का युद्धमुगलों और मराठा साम्राज्यों के बीच
1698संगमनेर का युद्धमुगल साम्राज्य और मराठा साम्राज्य के बीच

शिवाजी महाराज की मृत्यु कैसे हुई?

आपको जानकारी के लिए बता दे कि शिवाजी महाराज की मृत्यु के पीछे का कोई अभी सटीक कारण अज्ञात नही है। कथित तौर पर, शिवाजी महाराज की मृत्यु हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर हुई थी। कई विद्वानों और इतिहासकारों का यह भी कहना है कि उनकी मृत्यु गंभीर रूप से बीमार पड़ने के कारण हो गई थी। कुछ मिथकों में यह भी दावा किया गया है कि उनकी दूसरी पत्नी सोयराबाई ने अपने 10 वर्षीय बेटे राजाराम को राज्य का उत्तराधिकारी बनाने के लिए उन्हें जहर दे दिया था।

also read : 👉 K K Pathak IAS Biography in Hindi : केशव कुमार पाठक IAS की जीवनी Latest 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन 19 फरवरी 1630 के अवसर पर, प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती मनाई जाती है। उनकी जयंती महाराष्ट्र राज्य में बहुत लोकप्रिय है। इस अवसर को, वहां के लोग गर्व की भावना से मनाते हैं। आगामी वर्ष में शिवाजी जयंती दिन सोमवार 19 फरवरी 2024 को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

FAQ Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi

Q. छत्रपति शिवाजी कौन थे?

Ans. मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान शासक।

Q. साल 2024 में आने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की कौन सी जयंती है?

Ans. 19 फरवरी 2024 में आने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती है।

Q. छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु कब हुई?

Ans. 3 अप्रैल 1680 में शिवाजी महाराज की मृत्यु हई थी।

दोस्तों आज आप इस आर्टिकल (Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi) से जान गए होंगे, शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में कैसे लोग उन्हें आज भी याद किया करते हैं, इनके बारे में आप काफी कुछ जान गए होंगे, ऐसे ही और महान लोगों की जीवनी पढ़ने के लिए हमे फॉलो करें।

more about biography

आपको यह भी पढ़ना चाहिए : 👇

Surdas ka Jivan Parichay | Surdas | सूरदास  

Harivansh Rai Bachchan biography | हरिवंश राय बच्चन का जीवन परिचय

Tulsidas Ka Jivan Parichay | तुलसीदास  

आपका बोहत-बोहत धन्यवाद जो आपने इस आर्टिकल Chhatrapati Shivaji Maharaj Biography in Hindi को अंत तक पढ़ा और साथ ही इसे लोगो के साथ साँझा किया।

error: Content is protected !!